Search

 
 
 

रांची: ड्रोन तकनीक से बदलेगी नदियों-तालाबों की तस्वीर, पुनर्जीवन की बड़ी तैयारी

राजधानी रांची में जल-स्रोतों की सफाई और पुनर्जीवन के लिए अब तकनीक आधारित पहल को गति दी जा रही है. प्रशासन ने आधुनिक ड्रोन मैपिंग के जरिए शहर की प्रमुख नदियों और तालाबों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने की योजना बनाई है.
 
  • नगर निगम का शहर की नदियों और जल स्रोतों को स्वच्छ करने पर जोर

Ranchi: राजधानी रांची में जल-स्रोतों की सफाई और पुनर्जीवन के लिए अब तकनीक आधारित पहल को गति दी जा रही है. प्रशासन ने आधुनिक ड्रोन मैपिंग के जरिए शहर की प्रमुख नदियों और तालाबों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने की योजना बनाई है. इस पहल में स्वर्णरेखा और हरमू नदी समेत अन्य जल स्रोतों का बारीकी से सर्वे कर उनकी वर्तमान हालत, प्रदूषण के कारणों और अविरल प्रवाह में आ रही बाधाओं की पहचान की जाएगी.

 

ड्रोन सर्वे के माध्यम से गंदगी के स्रोत, अवैध कब्जे, जल निकासी की रुकावटें और आसपास के भौगोलिक हालात की सटीक जानकारी जुटाई जाएगी. रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीक पारंपरिक सर्वेक्षण की तुलना में अधिक तेज, सटीक और प्रभावी है, जिससे भविष्य की योजनाओं को वैज्ञानिक आधार मिल सकेगा.

 

इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों के विशेषज्ञों ने भी रांची पहुंचकर जल स्रोतों का निरीक्षण किया है और तकनीकी सुझाव दिए हैं. ड्रोन मैपिंग से सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाना संभव होगा, जिससे हर छोटे-बड़े बदलाव को ध्यान में रखकर ठोस रणनीति तैयार की जा सकेगी. राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों ने भी अपने अनुभव साझा कर, इस योजना को अधिक व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया है.

 

इसी के साथ शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी फोकस किया जा रहा है. वर्तमान में कई इलाकों से गंदा पानी सीधे नदियों और नालों में गिर रहा है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है. इसे रोकने के लिए पुराने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को दोबारा चालू करने और आवश्यकता के अनुसार नए प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है. साथ ही नालों के डायवर्जन और गंदे पानी के ट्रीटमेंट पर भी काम किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही