Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्रग तस्कर शिशुपाल लोहार समेत तीन को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कुख्यात ड्रग तस्कर शिशुपाल लोहार समेत तीन को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शिशुपाल के साथ दो अन्य ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार तस्करों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर 4 में छापेमारी की. इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान युवक के पास से ब्राउन शुगर के पैकेट बरामद किये गये. सबसे पहले गिरफ्तार ड्रग तस्कर रविकांत ने बताया कि ऋतिक तिग्गा नाम का एक अन्य युवक भी अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास ब्राउन शुगर बेच रहा है. जानकारी मिलने के बाद रितिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तीनों तस्करों के पास से पुलिस ने 102 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, एक पुड़िया की कीमत 700 रुपये हैं.

चतरा, जमशेदपुर और कोलकाता से ड्रग्स लाता है और रांची में बेचता है

गिरफ्तार शिशुपाल लोहार रांची का कुख्यात ड्रग्स तस्कर है. पूछताछ के दौरान शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड के चतरा, जमशेदपुर और कोलकाता से ड्रग्स लाता है और रांची में बेचता है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि अरगोड़ा इलाके में नशे का पूरा कारोबार शिशुपाल लोहरा चलाता है.
इसे भी पढ़ें- हिट">https://lagatar.in/dc-reviewed-hit-and-run-cases-said-everyone-should-follow-traffic-rules-and-many-news-from-garhwa/">हिट

एंड रन मामलों की डीसी ने की समीक्षा, कहा- सभी करें यातायात नियमों का पालन समेत गढ़वा की कई खबरें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही