Search

 
 
 

रांची : Avirbhav 6.0 में DSPMU के छात्रों का जलवा, एशियन पार्लियामेंट्री डिबेट में प्रथम स्थान

DSPMU के विद्यार्थियों ने “Avirbhav 6.0” में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. यह प्रतिष्ठित आयोजन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जबकि 26 अप्रैल 2026 को समापन एवं सम्मान समारोह (फेलिसिटेशन सेरेमनी) का आयोजन हुआ.DSPMU के विद्यार्थियों ने “Avirbhav 6.0” में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. यह प्रतिष्ठित आयोजन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जबकि 26 अप्रैल 2026 को समापन एवं सम्मान समारोह (फेलिसिटेशन सेरेमनी) का आयोजन हुआ.
 

Ranchi : DSPMU के विद्यार्थियों ने “Avirbhav 6.0” में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. यह प्रतिष्ठित आयोजन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जबकि 26 अप्रैल 2026 को समापन एवं सम्मान समारोह (फेलिसिटेशन सेरेमनी) का आयोजन हुआ.

 

डीएसपीएमयू के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने एशियन पार्लियामेंट्री डिबेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. विजेता टीम में वंदना कुमारी, स्नेहा कुमारी, शालीन और रूपेश शामिल थे, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया.

 

विद्यार्थियों ने अपने बेहतरीन वाक कौशल, तार्किक सोच और उत्कृष्ट टीम वर्क के बल पर यह उपलब्धि हासिल की. यह सफलता न केवल उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को भी दर्शाती है.

 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता का अनुभव और सामूहिकता की भावना है. उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. इस उपलब्धि के पीछे विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. शमा सोनाली का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही