Search

 
 
 

रांची : सुमित्रा सुरेंद्र स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीएसपीएमयू विजेता

 
Ranchi : शनिवार को रांची विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में एकदिवसीय सुमित्रा सुरेंद्र स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में रांची जिला की कुल 12 टीमों ने भाग लिया. रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू एवं झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस प्रतियोगिता में आरयूएसआरसी, एमवायबी, डीएसपीएमयू, गाड़ी गांव होटवार जूनियर, गाड़ी गांव होटवार सीनियर, मोरहाबादी वॉलीबाल क्लब, पिठौरिया वॉलीबाल क्लब, चापछ टोली वॉलीबाल क्लब, एयर ट्रैफिक कंट्रोल वॉलीबाल क्लब, पाथरडीह वॉलीबाल क्लब, सेंट जेवियर्स रेड एवं संत जेवियर ब्लू ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में पाथरडीह वॉलीबाल क्लब ने आरयूएसआर सी को 3-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. फाइनल मुकाबला में डीएसपीएमयू ने गाड़ी गांव होटवार को 25-21,21-25 एवं 25- 23 से पराजित कर खिताब जीता. अतिथियों का स्वागत विकास कुमार वर्मा एवं राम सुधीर झा ने किया. इस अवसर पर पत्रकार चंचल भट्टाचार्य, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संजय कुमार, झारखंड वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज, शंकर बोस, सीआईएसएफ के मुख्य प्रशिक्षक अमरजीत सिंह खरे, विश्वजीत नंदी, भोला प्रताप सिंह, शाहिद समेत कई खिलाड़ी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-white-coat-ceremony-of-mbbs-2023-batch/">रिम्स

: एमबीबीएस 2023 बैच का ह्वाइट कोट समारोह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही