Search

 
 
 

Ranchi : DSPMU की कबड्डी और आर्म रेसलिंग टीम को मिली खेल किट, अंतर-विवि प्रतियोगिताओं में लेंगी हिस्सा

Ranchi News : आर्म रेसलिंग की पुरुष टीम अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेरठ रवाना हो गई है. स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 17 से 19 नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी. टीम के साथ कोच आनंद साहू भी गए हैं.
 
किट वितरण

Ranchi News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची की कबड्डी और आर्म रेसलिंग पुरुष टीम को आगामी अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खेल किट वितरित की गई. विश्वविद्यालय परिसर में खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को किट प्रदान की गई.

 

इस दौरान खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. विनय भरत, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक परमेश्वर महतो और प्रिया कुमारी उपस्थित थे. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया.

 

आर्म रेसलिंग की पुरुष टीम अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेरठ रवाना हो गई है. स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 17 से 19 नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी. टीम के साथ कोच आनंद साहू भी गए हैं.

 

वहीं, पुरुष कबड्डी टीम 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगी. यहां 18 से 21 नवंबर तक पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. टीम के साथ कोच हरीश कुमार जाएंगे.

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे. खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही