Ranchi : हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने विधायक सरयू राय पर गोपनीय फाइल चोरी करने के आरोप को जांच में सही पाया है. स्वास्थ्य विभाग ने साल 2022 में डोरंडा थाना में एक प्राथमिकी (कांड संख्या 105/ 2022) दर्ज करायी थी. जिसमें कोरोना प्रोत्साहन राशि भुगतान से संबंधित विभागीय की गोपनीय फाइल को चोरी कर सार्वजनिक करने के मामले में विधायक सरयू राय व अन्य को आरोपी बनाया गया था. डीएसपी पीके मिश्रा ने इस केस की जांच के दौरान सरयू राय पर लगे आरोप को सही पाया और इसकी रिपोर्ट सिटी एसपी को भेज दी.
रांची: DSP ने विधायक सरयू राय पर गोपनीय फाइल चोरी करने के आरोप को जांच में पाया सही
Last Updated: May 24, 2024 12:00 AM (IST)