Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची DTO ने चलाया विशेष जांच अभियान, 216 वाहन मालिकों से 7 लाख 58 हजार रुपये वसूला गया फाइन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मंगलवार को रांची डीटीओ प्रवीण कुमार प्रकाश ने विशेष जांच अभियान चलाया. इस विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 216 वाहनों की जांच की गई. टैक्स डिफॉल्टर वाहनों, ओवरलोड,  पॉल्युशन और परमिट सहित अन्य कागजात सही नहीं होने पर 35 वाहनों से 7 लाख 57 हजार 950 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान 03 वाहनों को जिला परिवहन पदाधिकारी ने जब्त भी किया. दलादली चौक और रातू क्षेत्र में सुबह 5:00 बजे से ही अभियान की शुरुआत कर दी गई. इस दौरान 200 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई और लाखों रुपये का फाइन वसूला गया. साथ ही कुछ वाहनों को जब्त भी किया. छापेमारी के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने गिट्टी, ईंट आदि लदे वाहनों को जब्त किया. उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर कोयला और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीटीओ ने कहा कि वाहन क्षमता से अधिक लोड और सामग्री को बिना ढंककर न चलें. ऐसा करने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-taiwan-delegation-reached-china-cemetery-paid-tribute-to-soldiers/">रामगढ़

: ताइवान का प्रतिनिधि मंडल चाइना कब्रिस्तान पहुंचा, सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने कहा कि पूर्व में ही वाहन मालिकों से आग्रह किया गया था कि सभी तरह के कागजात वैध और अपडेट रखें. बिना कागजात दुरुस्त कर चलने वाले वाहनों पर डीटीओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला. उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही