Search

 
 
 

रांची: एयर शो के चलते नामकुम में 200 मीटर तक नो-फ्लाई जोन घोषित

 
Ranchi: भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखते हुए नामकुम थाना क्षेत्र के आर्मी ग्राउंड के आसपास 200 मीटर की परिधि को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है.इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बलून उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.
यह आदेश 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 20 अप्रैल की रात 11 बजे तक लागू रहेगा. आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह निर्णय रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर लिया गया है. सुरक्षा के मद्देनज़र अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर द्वारा यह निषेधाज्ञा जारी की गई है.
एयर शो का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक नामकुम के आर्मी ग्राउंड में किया जाएगा. इस दौरान आकाश में वायुसेना के जांबाज़ पायलट करतब दिखाएंगे. प्रशासन ने साफ़ किया है कि यह पाबंदी सिर्फ आम लोगों के लिए है. सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के विमानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा. इसे भी पढ़ें – तीसरे">https://lagatar.in/robert-vadra-appeared-before-ed-on-the-third-day-called-it-a-political-witch-hunt-by-bjp/">तीसरे

दिन ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, भाजपा का राजनीतिक विच हंट करार दिया…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही