Search

 
 
 

रांची: पुरानी रंजिश में गुड्डू खान ने कराई थी मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू रंगसाज की हत्या

 
Ranchi: डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित कपड़ा मंडी में दिनदहाड़े छोटू रंगसाज उर्फ बजरुद्दीन नामक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते की. इस दौरान फिरदौस खान उर्फ गुड्डू खान नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया. गुड्डू खान गढ़वा जिले के पिपरा गांव का रहने वाला है. गुड्डू का पूर्व का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है. गुड्डू ने पुलिस को बताया की छोटू रंगसांज से पुरानी दुश्मनी रहने के कारण अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. साल 2016 में छोटू रंगसाज ने अपने अन्य साथियों के मिलकर गुड्डू खान पर जानलेवा हमला किया था, तभी से गुड्डू खान छोटू की हत्या की साजिश में जुट गया था. इसे पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87/">झारखंड

के छह सजायाफ्ता नेता नहीं लड़ सकते चुनाव

पलामू और गढ़वा जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू

पलामू और गढ़वा जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू था. उसके ऊपर पलामू और गढ़वा जिले के अलग-अलग थाने में कुल 30 मामले दर्ज थे. मृतक युवक छोटू रंगसाज चर्चित सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा हत्याकांड का आरोपी था. 18 जून 2022 को पलामू टाउन थाना क्षेत्र के रेड़मा इलाके में एक मोटर पार्ट्स कंपनी के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के ठीक एक वर्ष बाद 18 जून 2023 को हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू रंगसाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-18th-annual-festival-of-jeen-mata-at-sakchis-bengal-club-on-april-2-jaipurs-ravish-sonam-duo-will-perform-mangalpath/">जमशेदपुर

: साकची के बंगाल क्लब में जीण माता का 18वां वार्षिक महोत्सव दो अप्रैल को, जयपुर के रविश-सोनम की जोड़ी करेगी मंगलपाठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही