Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : निजी स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी 20 और सरकारी स्कूलों में 21 से 25 अक्टूबर तक

Advertisement
Advertisement
  • 26 अक्टूबर से सभी स्कूल अपने निर्धारित समय से चलेंगे
  • स्कूलों में मां की शक्ति आधारित नाट्य मंचन की होगी प्रस्तुति 
Ranchi : शहर के सभी स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. प्राइवेट स्कूलों में षष्ठी यानी 20 अक्टूबर से होगी. मिशन स्कूलों में भी 20 अक्टूबर से अवकाश रहेगा. निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को छह दिनों का अवकाश मिलेगा, जबकि सरकारी स्कूलों को पांच दिनों का अवकाश मिल रहा है. सरकारी स्कूलों में महासप्तमी यानी शनिवार 21 अक्टूबर से अवकाश रहेगा. सभी स्कूलों में 25 को अवकाश समाप्त हो जाएगा. मंगलवार 24 अक्टूबर को रावण दहन होगा और गुरुवार 26 अक्टूबर से सभी स्कूल अपने निर्धारित समय से चलेंगे.

स्कूलों में नवरात्र पर होगा विशेष आयोजन

डीएवी समूह के स्कूलों सहित अन्य निजी स्कूलों में षष्ठी से अवकाश की घोषणा की गयी है. इससे पूर्व कई स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. पंचमी को अधिकांश स्कूलों में नवरात्र पर मां के विभिन्न स्वरूपों की प्रस्तुति की जाएगी. इसमें नाट्य मंचन और रावण वध का आयोजन होगा. जीडी गोयनका स्कूल नामकुम : आठवीं कक्षा तक के बच्चों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का नाट्य मंचन किया जाएगा. स्कूल की शिक्षिका डॉ. प्रीति द्वारा बच्चों का रिहर्सल कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नर्सरी के बच्चों के लिए मां दुर्गा का पूरा गेटअप तैयार किया गया है. स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मां की शक्ति से बच्चों को रूबरू कराने के लिए नाट्य मंचन होगा. डीएवी हेहल : नवरात्र के प्रथम दिन से ही मां के सभी रूपों की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की जा रही है. मंगलवार को मां चंद्रघंटा की प्रस्तुति की गई. वहीं बुधवार को मां कूष्मांडा के स्वरूपों की प्रस्तुति की जायेगी. स्कूल के प्राचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि अवकाश से पहले मां दुर्गा के सभी स्वरूपों का प्रस्तूतिकरण किया जाएगा. इससे बच्चों में मानसिक और आध्यत्मिक शक्ति मिलती है. कैंब्रियन पब्लिक स्कूल : प्री दशहरा सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाना है. इसे लेकर तैयारी जोरों पर है. इसमें कक्षा छठीं से लेकर 12वीं तक के बच्चे भाग लेंगे. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को बच्चों द्वारा नाट्य मंचन तथा कथा वाचन किया जायेगा. स्कूल की प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने बताया कि यह समय शक्ति का है. मां की शक्ति का ज्ञान बच्चों को होना चाहिए. फिरायालाल पब्लिक स्कूल: 19 अक्टूबर को मां की शक्ति की व्याख्या बच्चों द्वारा की जायेगी. इसमें छठी कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक के छात्र और छात्राएं शामिल होंगे. स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम द्वारा स्कूल में धर्म के प्रति बच्चों को जानकारी देना है. विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा: 18 तथा 19 अक्टूबर को छोटे एवं बडे़ समूह में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसमें महिषासुर मर्दिनी का मंचन छोटी बच्चियों द्वारा किया जाएगा. स्कूल के प्राभारी प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि महिषासुर मर्दिनी मंचन की तैयारी स्कूल के शिक्षिका किरण द्विवेदी के नेतृत्व में कराई जा रही है. इसे भी पढ़ें – स्कूली">https://lagatar.in/school-children-did-water-satyagraha-including-five-news-from-bokaro-and-bermo/">स्कूली

बच्चों ने किया जल सत्याग्रह समेत बोकारो और बेरमो की पांच खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही