Search

 
 
 

रांचीः 9 मरीजों के कान की सर्जरी, लाइव प्रसारण में चिकित्सकों ने पूछे सवाल

 
Ranchi: बिहार-झारखंड ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट संघ के 47वें राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को होटल बीएनआर चाणक्य में किया गया. इसमें बिहार झारखंड के करीब 100 चिकित्सकों ने भाग लिया. आयोजन में कान से संबंधित बीमारियों के 10 मरीज़ों को मुफ़्त चिकित्सा उपलब्ध कराना और संबंधित चिकित्सकों को आधुनिक सर्जरी तकनीक के बारे में जानकारी देना था. इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में रांची के डॉ लाल ईएनटी हॉस्पिटल में डॉ मीनेश जुवेकर, डॉ संजीव कुमार, डॉ राकेश नयन, डॉ समित लाल, डॉ अश्विनी वर्मा एवं डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने 9 मरीज़ों के कान की सर्जरी की. यह सर्जरी लाइव कॉन्फ्रेंस में ही की गई, जहां उपस्थित सैकड़ों चिकित्सों ने सर्जरी की नई पद्धति की बारीकियां सीखीं. लाइव देख रहे चिकित्सकों ने ऑपरेशन की तकनीक व बारीकियों से संबंधित सवाल पूछे, जिसका जवाब ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों ने दिया. सम्मेलन में बॉम्बे हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टैंट डॉ मीनेश जुवेकर गेस्ट फैकल्टी के रूप में शामिल थे. डॉ समित लाल ने कहा कि बिहार-झारखंड के ईएनटी सर्जन के एसोसिएशन के द्वारा इस सर्जिकल वर्कशॉप का आयोजन किया गया. डॉ लाल ने कहा की इस तरह के आयोजन से बिहार-झारखंड के ईएनटी सर्जन को नयी तकनीक सीखने को मिलती है, साथ ही उन्हें काफी फायदा मिलता है. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-a-young-man-arrested-for-giving-mobile-to-a-prisoner-who-came-from-jail-to-court/">रांचीः

जेल से कोर्ट आए कैदी को मोबाइल देने वाला युवक गिरफ्तार
आयोजन के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ बीएमके सिन्हा ने बताया की झारखंड के ग़रीब मरीज़ों को एसोसिएशन के तरफ़ से बिलकुल मुफ़्त चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है. मरीज़ों के ऑपरेशन, दवाइयों सहित अस्पताल में रहने की व्यवस्था बिल्कुल मुफ़्त होगी. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पांच वर्कशॉप किए जाने हैं, जिनमें से यह दूसरा वर्कशॉप था. अगली बार रांची में एसोसिएशन के चौथे वर्कशॉप के तहत डॉ लाल ईएनटी हॉस्पिटल में नाक की बीमारियों की सर्जरी की जाएगी. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-hemant-government-promoted-corruption-commission-khori-babulal/">पाकुड़

: हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया – बाबूलाल
[wpse_comments_template]   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही