Search

 
 
 

रांची : साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा को बेल देने से ED कोर्ट का इंकार

 
Ranchi : मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी और साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा की जमानत याचिका पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. अदालत ने कृष्णा साहा को बेल देने से इंकार करते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने 10 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रखा था. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की. कृष्णा साहा की ओर से अधिवक्ता नदीमुद्दीन ने बहस की. ED ने 1000 करोड़ के अवैध खनन से जुड़े केस में साहेबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को 6 जून को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-high-court-again-asks-cbi-for-investigation-report-related-first-and-second-jpsc-exam/">रांची:

हाईकोर्ट ने CBI से दोबारा मांगी फर्स्ट और सेकेंड JPSC परीक्षा से संबंधित जांच रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही