Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : ईडी ने दाखिल किया जवाब, बुधवार को होगी विष्णु अग्रवाल की बेल पर सुनवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल की जमानत याचिका पर अब बुधवार को सुनवाई होगी.पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल की बेल पर ईडी से जवाब मांगा था, जिसके बाद ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है. विष्णु अग्रवाल लैंड स्कैम केस में प्रमुख आरोपी हैं, ईडी ने उन्हें 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसी केस में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है. फिलहाल विष्णु अग्रवाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण इन्हें रिम्स के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. अपनी जमानत याचिका में विष्णु अग्रवाल ने कहा है कि इस पूरे केस में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए भी जमानत अर्जी मंजूर करने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें -जी20">https://lagatar.in/g20-summit-america-praised-india-appreciated-india-west-asia-europe-economic-corridor/">जी20

शिखर सम्मेलन : अमेरिका ने भारत की प्रशंसा की, भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे को सराहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही