Search

 
 
 

रांची : ईडी ने आर्किटेक्ट सिंह विनोद सिंह से की पूछताछ

 
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ की है. विनोद सिंह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस कई दस्तावेज लेकर पहुंचे थे. दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद मंगलवार की शाम विनोद सिंह ईडी ऑफिस से निकल गए हैं. आर्किटेक्ट विनोद सिंह सत्ता शीर्ष का करीबी है. विनोद सिंह को ईडी के अधिकारियों ने फोन कर ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था. इस पूछताछ के बाद जमीन घोटाला मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. कई अहम जानकारियां इससे निकलकर सामने आ सकती हैं. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-was-implicated-public-will-teach-bjp-a-lesson-abhishek-singh/">हेमंत

सोरेन को फंसाया गया, भाजपा को जनता सीखाएगी सबक : अभिषेक सिंह

आर्किटेक्ट विनोद सिंह के घर में ईडी ने छापेमारी की थी

बीते तीन जनवरी को आर्किटेक्ट विनोद सिंह के घर में ईडी ने छापेमारी की थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसी को मिली थी. इसी एवज में 15 जनवरी को ईडी ने विनोद सिंह को अपने जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन ईडी दफ्तर में विनोद सिंह उपस्थित नहीं हुए थे.

सीआई भानू प्रताप और हेमंत सोरेन के सामने बैठाकर हुई पूछताछ

सीआई भानू प्रताप को होटवार जेल से लेकर ईडी की टीम ऑफिस पहुंची. भानू प्रताप से ईडी की टीम अगले चार दिनों तक पूछताछ करेगी. ईडी की टीम हेमंत सोरेन और भानू प्रताप को आमने-सामने बैठाकर जमीन घोटाले मामले में पूछताछ की. वहीं दूसरी तरफ बड़गाईं अंचल के प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था. बताया जाता है कि शसेंद्र महतो ने बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन की नापी की है. ईडी के अधिकारी प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो से पूछताछ की गई.

जानें क्या है आरोप

ईडी ने बड़गाईं के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानू प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया है. उस पर भूमि के सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने, मूल रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. भानू प्रताप पहले से ही लैंड स्कैम से जुड़े केस में जेल में हैं और अब उन्हें उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है. ईडी की अब तक की जांच में यह पता चला है कि, भानू प्रताप ने बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन सहित अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में हेमंत सोरेन की सहायता की. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/sit-formed-in-jssc-cgl-exam-question-paper-leak-case-sadar-dsp-will-lead/">JSSC

CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एसआईटी गठित, सदर डीएसपी करेंगे नेतृत्व
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही