Search

 
 
 

रांची : ईडी ने विधायक अंबा प्रसाद से छह घंटे की पूछताछ, बुधवार को फिर बुलाया

 
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को फिर उपस्थित हुई. दोपहर के करीब तीन बजे अंबा प्रसाद ईडी ऑफिस पहुंची. जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की. ईडी ने अंबा प्रसाद से हजारीबाग में जमीन पर अवैध कब्जा, बालू कारोबारियों से उगाही और रंगदारी के जरिए मनी लॉन्ड्रिग मामले से संबंधित कई सवाल पूछे. इसे बाद ईडी ने उन्हें जाने दिया और फिर कल (बुधवार) को ईडी के समक्ष उपस्थित होने को कहा है. इसे भी पढ़ें-नए">https://lagatar.in/new-voters-can-register-their-names-in-the-voter-list-till-25th-april/">नए

मतदाता 25 अप्रैल तक वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं नाम

मोबाइल डाटा कराया रिट्रीव

ईडी ने अंबा प्रसाद के जब्त सारे मोबाइल का डाटा रिट्रीव कराया. वहीं ईडी ऑफिस के बाहर मीडिया से अंबा प्रसाद ने कहा कि ईडी ने ज्यादातर प्रश्न उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से किए, जो उनसे जब्त किए गए थे. अंकित के मोबाइल का डाटा भी रिट्रीव करा बालू कारोबार से हुई आय पर सवाल किए गए. मालूम हो कि ईडी ने अंबा को चार अप्रैल को बुलाया था, पर स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं आ सकी थीं. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-there-should-be-no-shortage-of-any-material-in-lok-sabha-elections-2-news-including-dc-ii871248-2/">देवघर

: लोकसभा चुनाव में किसी सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए- डीसी II समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही