Search

 
 
 

रांची : अधिवक्ता से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

 
SAURAV SINGH RANCHI: जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. इस बार ईडी ने एक अधिवक्ता सुजीत कुमार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है. सुजीत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने ईडी को प्रभावित करने के लिए करोड़ों रुपये की ठगी ली थी. शनिवार को ईडी की टीम ने चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक के पास प्रदीप गुप्ता के घर पर भी छापा मारा. प्रदीप गुप्ता पूर्व में एक न्यायाधीश की गाड़ी चला चुका है. ईडी ने उसके छोटे बेटे को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि ईडी की छापेमारी से पहले शुक्रवार की रात प्रदीप गुप्ता और उसका बड़ा बेटा प्रीतम गुप्ता घर छोड़कर फरार हो गए थे.

पांच दिन पहले भी हुई थी छापेमारी

यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने इस मामले में कार्रवाई की है. इससे पहले, आठ अक्टूबर को ईडी ने रांची, धनबाद और पटना में इस मामले से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इन ठिकानों में अधिवक्ता सुजीत कुमार, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम, पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण और जमीन कारोबारी संजीव पांडेय के ठिकाने शामिल थे.

क्या है मामला

पंडरा थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की थी. इस प्राथमिकी में अधिवक्ता सुजीत कुमार पर ईडी को प्रभावित करने के लिए छह करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है. इस प्राथमिकी के दर्ज होने के बाद ईडी ने ईसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही