Search

रांचीः कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को ED का समन, 22 जून को बुलाया

Ranchi: हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है. ईडी ने इजहार को 22 जून को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है.  बताते चलें कि बीते तीन मार्च को हजारीबाग के पेलावल स्थित मिल्लत कॉलोनी में कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के घर 22 घंटे तक ईडी ने छापेमारी की थी. इसमें 3 करोड़ 58 लाख रुपये बरामद हुए थे. इसके अलावा संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज भी ईडी अपने साथ ले गई थी.

निबंधित आईएएस पूजा सिंघल से जुड़ा है मामला

यह मामला कोल लिंकेज प्रकरण से जुड़ा हुआ है. निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के मामले में राज्य भर में 14 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. यह भी बताया जाता है कि निलंबित आईएएस पूजा सिंघल जब खनन सचिव थीं, उस समय इजहार अंसारी ने बड़े पैमाने पर कोयले से अवैध कमाई की थी. बिहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

इजहार के नाम पर 12 शेल कंपनियां

इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं. इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर कोयला तस्करी के पैसों को हवाला के जरिए इधर-उधर किया जाता था. ईडी की टीम इजहार अंसारी की सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुट गई है.

चरही के इंदिरा गांव के रहने वाले हैं इजहार

हजारीबाग के पगमिल रोड में मिल्लत कॉलोनी मोहल्ला में रह रहे कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी का पैतृक घर चरही के इंदिरा पंचायत में है. वे पिछले 40 वर्षों से कोयला के कारोबार से जुड़े हैं. इजहार अंसारी के पिता का नाम स्व. राशिद मियां है. उनके छह पुत्र में बड़ा बेटा आलम अंसारी,  इजहार अंसारी, मिन्हाज अंसारी, यूनुस अंसारी, सहदुल मियां और स्व. अब्दुल अजीज है. अब्दुल अजीज की मौत वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव प्रचार में कुमार महेश सिंह की रैली में उग्रवादी हमले हो गई थी. कोयले के व्यवसाय में इजहार अंसारी वर्ष 1981-82 से जुड़े हैं. इसे भी पढ़ें- ब्लॉक">https://lagatar.in/work-is-not-being-done-from-block-to-cmo-without-bribe-raghuvar-das/">ब्लॉक

से सीएमओ तक बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहा है : रघुवर दास
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp