Search

 
 
 

रांची : जेएसएससी पेपर लीक मामले में ईडी दर्ज करेगी ईसीआईआर

 
Ranchi : जेएसएससी पेपर लीक मामले की ईडी जांच करेगी. इस मामले को लेकर ईडी की टीम जल्द ही ईसीआईआर (Enforcement Case Information Report)  दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू करेगी. गौरतलब है कि इस मामले को लेकर ईडी ने रांची पुलिस को पत्र लिखकर जेएसएससी के द्वारा नामकुम थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी मांगी है. जेएसएससी की ओर से आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का प्रश्न पत्र लीक हो गया था. प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आयोग की प्रभारी अवर सचिव मधुमिता कुमारी ने नामकुम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि 28 जनवरी को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र लीक हो गया. इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग को मिली. इस मामले में धारा 467, 468, 420 (120बी), आईपीसी 66 आईटी एक्ट और झारखंड कंडक्ट ऑफ एग्जामिनेशन एक्ट 2001 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यहां बता दें कि आयोग ने तृतीय पाली की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने वजह से रद्द कर दी थी. लेकिन पेपर लीक को लेकर रांची स्थित जेएसएससी कार्यालय के बाहर हुए हंगामे और धक्का मुक्की को बाद आयोग ने पूरी परीक्षा ही रद्द कर दी. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/sit-formed-in-jssc-cgl-exam-question-paper-leak-case-sadar-dsp-will-lead/">JSSC

CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एसआईटी गठित, सदर डीएसपी करेंगे नेतृत्व

रांची पुलिस ने किया है एसआईटी का गठन

जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में हुए प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. रांची के सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है. एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं. रांची एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया.

प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन

प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर, रामगढ़ और सरायकेला समेत अन्य जिलों में प्रदर्शन किया गया. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा का पुतला फूंका गया था. 28 जनवरी को हुई परीक्षा में पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए जेएसएससी ने सभी 735 केंद्रों से रिपोर्ट मांगी है. केंद्रों से पूछा गया है कि तीसरे पेपर का बक् खोलने का समय दोपहर 2.45 बजे निर्धारित था. उसे कितने बजे खोला गया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-interrogated-architect-singh-vinod-singh/">रांची

: ईडी ने आर्किटेक्ट सिंह विनोद सिंह से की पूछताछ
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही