Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सांसद निशिकांत दुबे का दावा, सीएम के सचिव से ईडी करेगी पूछताछ

Ranchi : भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि सीएम के सचिव विनय चौबे से ईडी पूछताछ करेगी. निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे को ईडी ने बुलाने का निर्णय लिया है. सीएम के सचिव विनय चौबे से एक साल के अंदर तीन बार शराब नीति बदलने के पीछे की कहानी उनकी ज़ुबानी समझी जाएगी. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-electrician-dies-due-to-current-local-people-demand-compensation/">सरायकेला

: करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, स्थानीय लोगों ने की मुआवजा देने की मांग

सीएम के सचिव हैं विनय चौबे

विनय चौबे सीएम हेमंत सोरेन के सचिव हैं. बता दें कि ईडी झारखंड में शराब कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच कर रही है. प्रेम प्रकाश और शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी बदली हुई उत्पाद नीति के दो जाने माने लाभार्थी हैं.  लेकिन शराब सिंडिकेट के अन्य शक्तिशाली लोग भी हैं जिन्होंने नई नीति का लाभ उठाया. आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार की पिछली उत्पाद नीति के दौरान अलग-अलग जिलों में शराब के कारोबार को सही कराने के लिए शराब सिंडिकेट द्वारा अलग-अलग शैल कंपनियां चलाई गईं. सिंडिकेट को 24 में से 22 जिलों में विशेष व्यापार के अधिकार मिले. बीते दिनों ईडी ने योगेंद्र तिवारी से भी पूछताछ की थी. इसे भी पढ़ें- गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-illegal-sand-laden-tractor-seized-case-registered/">गालूडीह

: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही