Search

 
 
 

रांची : बड़गाईं अंचल के तत्कालीन उप-निरीक्षक भानु प्रताप से चार दिन और पूछताछ करेगी ईडी

 
Ranchi : बड़गाईं अंचल के तत्कालीन उप-निरीक्षक भानु प्रताप से ईडी चार दिन और पूछताछ करेगी. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से संबंधित 8.5 एकड़ बड़गाईं अंचल की जमीन दखल के मामले में उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को आठ दिनों की रिमांड के बाद मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. ईडी कोर्ट ने भानु प्रताप प्रसाद से पूछताछ के लिए और चार दिनों की अनुमति दी. ईडी ने अदालत से भानु से और पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए पांच दिनों की रिमांड मांगी थी. भानु ने ईडी की टीम के समक्ष स्वीकार किया था कि उसने इस जमीन की मापी अमीन शशिंदर महतो के माध्यम से कराई थी. भानु ने बताया कि उसे कहा गया था कि ‘बॉस’ की जमीन की मापी करनी है. उक्त जमीन कुल 12 प्लॉट में बंटी है. कौन सा प्लॉट किसने नाम पर है, इसकी जानकारी भी उसने ईडी को दी थी. इसके बाद ईडी की टीम भानु को साथ लेकर बड़गाईं अंचल स्थित कार्यालय पहुंची और उक्त जमीन से संबंधित कई दस्तावेजों की जांच की थी. उक्त जमीन पर रहने वाले केयर टेकर से भी ईडी ने पूछताछ की, उससे भी पूछा गया कि उक्त जमीन किसकी है और जमीन पर कौन-कौन लोग आते हैं. इसे भी पढ़ें -ठग">https://lagatar.in/thugs-statement-withdrawn-sc-dismisses-defamation-complaint-against-tejashwi-yadav/">ठग

वाला बयान वापस लिया, तो SC ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि की शिकायत खारिज कर दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही