Search

 
 
 

रांची : बजरा मौजा और सेना के कब्जे वाली जमीन को ईडी करेगी जब्त

 
Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन और हेहल अंचल के बजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन को सोमवार काे अस्थायी रूप से जब्त करेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने इससे संबंधित आदेश जारी किये हैं. ईडी ने इन दोनों जमीनों को जब्त करने के लिए अटैचमेंट लेटर जारी करने की पूरी तैयारी भी कर ली है. जल्द ईडी  इसको लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी देगी. (पढ़ें, पटना-रांची">https://lagatar.in/trial-run-of-patna-ranchi-vande-bharat-express-starts-train-will-reach-ranchi-at-1-pm/">पटना-रांची

वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी ट्रेन)

पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी 

फर्जी कागजात के आधार पर इस जमीन को बेचने के मामले में ईडी ने 13 अप्रैल को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद 14 अप्रैल को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें बड़गाई अंचल उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, इम्तियाज अहमद, मो. सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, फैयाज अहमद और पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी प्रदीप बागची को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-all-government-and-private-schools-closed-till-june-18-due-to-scorching-heat-dm-issued-order/">पटना

: भीषण गर्मी के कारण 18 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

जमाबंदी को रद्द करने का दिया था आदेश

रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन ने अपने कार्यकाल के दौरान हेहल अंचल के बजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन की 82 साल पहले से चली आ रही जमाबंदी को रद्द करने का आदेश दिया था. साथ ही अंचल अधिकारी द्वारा तैयार सादा पंचनामा को सही करार देते हुए विनोद सिंह के नाम पर म्यूटेशन करने का आदेश दिया था. इसके बाद विनोद सिंह से जमीन खरीदनेवालों के आवेदन पर 150 पुलिस जवानों को तैनात कर जमीन की घेराबंदी करवा दी गयी थी. इस मामले में तत्कालीन आयुक्त ने सरकार से उपायुक्त सहित जालसाजी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी. हालांकि सरकार ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-unknown-criminals-shot-dead-a-young-man/">पलामू

: अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की, आक्रोशितों ने बाजार बंद करवाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही