Search

 
 
 

रांची : एचईसी में बंद का दिखा असर

 
Ranchi : एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति का सोमवार को एचईसी परिसर बंद सफल रहा. एचईसी क्षेत्र के सभी लोगों ने इस बंद का समर्थन किया. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप बलमुचू, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के धर्मेंद्र तिवारी, भाकपा माले के विशिष्ट तिवारी समेत कई नेताओं ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया. इस आंदोलन से बीएमएस और बीजेपी दूर रही. जिसका एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने विरोध किया और नारेबाजी की. इसमें रांची सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई. सुबह से शाम तक बंद का व्यापक असर रहा. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. इस दौरान लेबर कमिश्नर के ऑफिस में घुसकर भी प्रदर्शन किया गया. सेक्टर 3 स्थित शालीमार मछली मार्केट को भी प्रदर्शनकारियों ने बंद कराया. इस दौरान एचईसी मुख्यालय के सामने की सड़क को जाम किया गया. सभी गाड़ियों को स्मार्ट सिटी के नए रोड में डायवर्ट किया गया. बता दें एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने बकाया वेतन भुगतान, अस्थायी कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्युअल जैसी मांगों को लेकर बंद बुलाया था. इसे भी पढ़ें - राजधानी">https://lagatar.in/crores-of-rupees-spent-on-bada-talab-the-pride-capital-yet-water-is-completely-polluted/">राजधानी

की शान बड़ा तालाब में हुए करोड़ों खर्च,फिर भी पानी पूरी तरह प्रदूषित

बंद को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

बंद को सफल बनाने में एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय सिन्हा व सुभाष चौधरी, हटिया मजदूर यूनियन के महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, भवन सिंह, हरेंद्र यादव, हटिया कामगार यूनियन के एमपी रामचंद्र, आरके शाही, अर्जुन राम, सुंदर स्वामी, अमरेंद्र कुमार, सप्लाई संघर्ष समिति के दिलीप सिंह, मनोज पाठक, वाई त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, हटिया मजदूर लोक मंच के रामकुमार नायक, कमल महली, चिराग बारला, सुनील तिर्की और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के गिरीश चौहान, कमल ठाकुर, विशाल सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें -DSPMU">https://lagatar.in/dspmu-guest-teacher-accused-of-harassing-women-banned-from-taking-classes/">DSPMU

के अतिथि शिक्षक पर महिला प्रताड़ना का आरोप, कक्षा लेने पर लगी रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही