Search

 
 
 

लगातार की खबर का असर, सौर जलमीनार की हुई मरम्मत

 
Ranchi:  लगातार की खबर का असर एक बार फिर हुआ है 17 जून को लगातार की टीम ने सौर जलमीनार के निर्माण में व्यापक गड़बड़ी को लेकर प्रमुखता से प्रकाशित किया था. प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत भट्ट ने लगातार में प्रकाशित की गई खबर को संज्ञान में लेते हुए पंचायत के पंचायत सेवक और कनीय अभियंता द्वारा जांच कर मरम्मत कार्य का निर्देश दिया. पहले चरण में कांके प्रखंड के इचपीड़ी पंचायत के सौर जलमीनार का मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है जिस बोरिंग में मशीन नहीं था उस पर मशीन लगाया गया. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-31-unemployed-got-loan-approval/">पलामू

:  31 बेरोजगारों को मिली ऋण की स्वीकृति

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिया संज्ञान

ग्रामीणों ने लगातार की टीम को बताया था कि सौर जल मीनार जब से बना है, तब से ही खराब पड़ा हुआ है. पानी की एक बूंद भी ग्रामीणों को नसीब नहीं हो रहा है. कांके प्रखंड के 32 पंचायत के 102 गांव का यही हाल है. 14वें वित्त आयोग के तहत लगभग 400 सौर जल मीनार का निर्माण कराया गया था जिसमें व्यापक गड़बड़ियां देखने को मिला. योजना के तहत सिर्फ सरकारी पैसों का बंदरबांट किया गया है. एक सौर जलमीनार 3.84 लाख 691 रुपये की लागत से बना है. इसके मेंटेनेंस के लिए 64 हजार 384 रुपये पास किया गया. गड़बड़ी को लेकर लगातार में खबर के प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान लिया और मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया.

इचपीड़ी पंचायत में मरम्मती का कार्य शुरू

प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत भट्ट ने कहा कि पहले चरण में इचपीड़ी पंचायत में मरम्मती का कार्य शुरू किया गया है आगे पंचायत सेवक और कनीय अभियंता के द्वारा जांच किया जा रहा है. जिन पंचायतों में इस तरह की गड़बड़ियां सामने आएगी उसे दुरुस्त किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/338410-2jamshedpur-case-of-illegal-sand-transportation-and-storage-in-parsudih/">जमशेदपुर:

परसुडीह में अवैध बालू परिवहन व भंडारण करने का केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही