Search

 
 
 

रांची : अपार्टमेंट में आग लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की जलकर मौत

 
Ranchi :  अपार्टमेंट में आग लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की जलकर मौत हो गयी. यह घटना जिले के चुटिया थाना क्षेत्र सिरमटोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट में हुई है. जहां शनिवार सुबह अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी में अपार्टमेंट के मालिक जुलतन सुरीन (75 वर्ष) की जलकर मौत हो गयी. जबकि उनकी बहन जोलेन होरो (80 वर्ष) बुरी तरह झुलस गयी. अग्निशमन दल के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने महिला को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि आशंका जताई जा रही है, कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से अपार्टमेंट में आग लग गई.

सुबह फ्लैट से धुआं निकलते देख लोगों ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बहन पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले में फ्लैट में रहते थे. दोनों बुजुर्ग है. भाई जुलतन सुरीन ने शादी नहीं की थी. वहीं बहन जुलेन होरो विधवा है और सेवानिवृत्त शिक्षक है. बताया जा रहा है कि दोनों रात में सोने के बाद आग लगी है. सुबह अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि फ्लैट से धुआं निकल रहा है. उसके बाद चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. दरबाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. बुजुर्ग व्यक्ति पूरी तरह जल गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं महिला बेहोश पड़ी थी. उसे बाहर निकालकर तुंरत अस्पताल भेजा गया. उसके बाद जले हुए शव को निकाला गया. बुजुर्ग महिला अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही