Search

रांचीः डीएवी आलोक में छात्र कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव

Ranchi: शुक्रवार को अरगोड़ा- नयासराय पथ स्थित डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल, पुंदाग में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा के छात्रों के बीच प्रजातांत्रिक नियमों के तहत हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, डिप्टी हाउस कैप्टन प्रीफेक्ट, वाइस प्रीफेक्ट, कल्चरल हेड, डिप्टी हेड स्पोर्टस हेड एवं डिप्टी हेड और बालक एवं बालिका वर्ग के लिए मतदान संपन्न हुआ. मतदान की गणना के उपरांत प्राप्त मतों के आधार पर विजय प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके पूर्व उनकी योग्यता एवं नेतृत्व क्षमता से संबंधित गुणों की परख के लिए साक्षात्कार का आयोजन भी किया गया. इसे पढ़ें- विधानसभा">https://lagatar.in/police-stopped-panchayat-volunteers-going-to-surround-the-assembly/">विधानसभा

घेरने जा रहे पंचायत स्वयं सेवकों को पुलिस ने रोका
हेड बॉय:- भविष्य राज, हेड गर्ल:- व्रतती सिन्हा, कल्चरल हेड : वर्षा, स्पोर्ट्स हेड : आर्यन कमल क्रमशः विभिन्न पदों पर सफल घोषित हुए. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने बताया की चुनाव प्रजातंत्र का सर्वोकृस्ट उत्सव है. यह एक ऐसी भूमि है जिस पर किसी भी संस्था समाज व देश आदि की प्रगति के पौधे जन्म लेते हैं. अर्थात चुनाव द्वारा कर्मठ प्रतिनिधियों का चयन किया जाता है. जिनकी उपस्थिति मात्र से राष्ट्र में चौमुखी विकास होता है. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pcc-road-will-be-constructed-from-public-health-institute-hostel-to-guest-house-amount-approved/">रांचीः

लोक स्वास्थ्य संस्थान छात्रावास से गेस्ट हाउस तक पीसीसी रोड का होगा निर्माण, राशि स्वीकृत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//