Search

 
 
 

रांची : 5 घंटे ठप रही बिजली, फॉल्ट खोजने में ही बीता 3 घंटा

 
  • न्यू मधुकम फीडर में हाई वोल्टेज भूमिगत केबल में आयी खराबी
  • दिन के दो बजे से शाम सात बजे तक इलाके में रहा बिजली-पानी संकट
    Ranchi : राजधानी के 33 केवी राजभवन सबस्टेशन से जुड़े 11 केवी न्यू मधुकम फीडर में बारिश के दौरान बिजली की हाई वोल्टेज भूमिगत केबल में खराबी आ गयी. इसके चलते बड़े इलाके में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. फीडर दिन के दो बजे से शाम सात बजे तक पूरी तरह से बंद रहा. पांच घंटे तक फीडर से जुड़े इलाके में बिजली कटी रही. जानकारी के मुताबिक, अंडरग्राउंड हाई वोल्टेज एरियल बंच केबल किट में खराबी आ गयी. जब लाइन की पेट्रोलिंग की गयी और एक-एक जंफर खोल कर चेक किया गया, तो दूरदर्शन केंद्र के पास किट जला पाया गया. फॉल्ट खोजने में ही 3 घंटा बीत गया.

    बड़े इलाके में गुल रही बिजली

    बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं को पानी आपूर्ति को लेकर समस्या हुई. शाम के बाद इलाके में करीब सात बजे तक अंधेरा पसरा रहा. 11 पहाड़ी फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सामान्य थी, लेकिन न्यू मधुकम, चुन्ना भट्टा, कुम्हार टोली, खादगढ़ा सब्जी बाजार, महुआ टोली, जयप्रकाश नगर के आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली पूरी तरह से बंद रही.
    इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/bhartiya-jantantra-morcha-will-brainstorm-on-sunday/">मुख्यमंत्री

    सारथी योजना : रामगढ़ के तीन प्रखंडों में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समेत जिले की दो खबरें पढ़ें एक साथ
    [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही