Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: पुलिस और PLFI उग्रवादी के बीच मुठभेड़, एरिया कमांडर ढेर !

Ranchi : रांची पुलिस और पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें पीएलएफआई का एरिया कमांडर मारा गया है. यह मुठभेड़ की घटना जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात हुई है. मारा गया उग्रवादी विशाल शर्मा बताया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस के द्वारा मारे गए उग्रवादी की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी, कि कुछ उग्रवादी एरिया में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटा है. उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी मारा गया है. कई को गोली लगने की सूचना है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही