Search

 
 
 

रांची : कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक चला अतिक्रमण मुक्त अभियान

 
Ranchi : नगर प्रशासक के आदेशानुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को जाम मुक्त और अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर निगम लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चला रहा है. इसी क्रम में सोमवार को रांची नगर निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान कचहरी चौक से शहीद चौक होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक दण्डाधिकारी व पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया. इस क्रम में नो वेंडिंग जोन में खड़े दुकानों, ठेला-खोमचा को हटाया गया. साथ ही दुकानों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण कर सामान रखने पर सामान भी जब्त किया गया. इस दौरान कुल 2 चौकी और 1 टेबल जब्त किया गया. बता दें कि अतिक्रमण मुक्त अभियान के पूर्व सभी दुकानदारों और विक्रेताओं को माइकिंग के माध्यम से स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश निगम ने दिया था, जिसके बाद निगम द्वारा सामान जब्त करते हुए कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें -रोड">https://lagatar.in/villagers-adamant-on-no-road-no-vote-voting-started-three-hours-late-on-dcs-initiative/">रोड

नहीं तो वोट नहीं पर अड़े ग्रामीण, डीसी की पहल पर तीन घंटे देर से शुरू हुआ मतदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही