Search

 
 
 

रांची : हरमू नदी क्षेत्र में अतिक्रमण, 60 घर चिह्नित

 
Ranchi : रांची जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र के विभिन्न जल स्रोतों के आसपास से प्रदूषण रोकने एवं अतिक्रमण हटाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. मंगलवार को हरमू नदी क्षेत्र में हेहल अंचलाधिकारी ओम प्रकाश मंडल के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में 60 घरों को अतिक्रमण क्षेत्र में पाया गया. कार्रवाई के लिए उन्हें चिह्नित किया गया. आनंद नगर से करम चौक तक नदी से 15 मीटर अंतर्गत अनधिकृत संरचनाओं को चिह्नित किया गया.

13 और 14 सितंबर को हिनू नदी के आसपास अभियान

इससे पूर्व शदर क्षेत्र के अंचलाधिकारी अमित भगत की अध्यक्षता में 8 सितंबर को बड़ा तालाब के आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अमित भगत ने बताया कि लगभग 14 अस्थायी निर्माण को हटाया गया. 13 और 14 सितंबर को हिनू नदी के आसपास से अरगोड़ा अंचलाधिकारी के नेतृत्व तथा 15 से 16 सितंबर को कांके डैम के आसपास से हेहल अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-transfer-of-11-officers-of-state-administrative-service/">रांची

: राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही