Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: मोरहाबादी में देर रात हटा अतिक्रमण, सुबह आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Ranchi: मोरहाबादी में बुधवार देर रात नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया. इससे आक्रोशित दुकानदारों ने गुरुवार की सुबह मोरहाबादी में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पास बांस बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.  सड़क जाम करने के वजह से सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और उस रास्ते से आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.  उल्लेखनीय हैं कि रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और प्रशासन की ओर से बुधवार की देर रात मोरहाबादी क्षेत्र के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम तथा आर्मी ग्राउंड के चारों ओर से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान निगम की टीम ने अस्थायी दुकानों को तोड़ दिया और करीब आधा दर्जन ठेला को जब्त कर लिया.  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/morabadi-2.jpeg"

alt="" width="227" height="223" /> स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 11 बजे बिना किसी सूचना के दुकानों को तोड़ा और हटाया गया. कई ठेला को जब्त कर ले जाया गया. सामान बर्बाद होता देख कई महिलाएं रोने लगीं. इस दौरान दुकानों में रखे सामान भी खराब हो गये. रोड के बगल में रखे हुए कई ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही