Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पांच उत्कृष्ट स्कूलों में 1,078 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Ranchi : राज्य सरकार की ओर से संचालित रांची के पांच उत्कृष्ट स्कूलों (स्कूल ऑफ एक्सिलेंस) में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इनमें टीवीएस उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल , राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातू, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नामकुम और मॉडल स्कूल कांके शामिल है. इन स्कूलों में कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के लिए 1,078 सीटों के लिए नामांकन लिया जायेगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है. नामांकन के लिए विद्यालय स्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी. फिर मार्क्स के आधार पर बच्चों का चयन किया जायेगा. (पढ़ें, 13वीं">https://lagatar.in/13th-sub-junior-national-womens-hockey-championship-jharkhands-18-member-team-announced/">13वीं

सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा)

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर आधारित सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किये जाने की योजना बनायी है. सरकार ने तय किया है कि प्रथम चरण में 80 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) के रूप में विकसित किया जायेगा. प्रखंड स्तर पर 325 लीडर स्कूल और ग्राम पंचायतों में 4,091 आदर्श विद्यालयों का निर्माण किया जायेगा. राज्य भर के 15 लाख बच्चों को इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर शिक्षा देने का लक्ष्य है. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार गठन के समय ही राज्य में सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की थी. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-rahul-gandhi-will-have-to-appear-in-ranchi-court-in-modi-surname-case-plea-for-exemption-from-personal-appearance-rejected/">BREAKING:

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को रांची कोर्ट में होना होगा हाजिर, व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका खारिज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही