Ranchi : रांची लोकसभा के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. वोटिंग को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. राजधानी के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर अपने मतदान करने का इंतजार कर रहे हैं. मेन रोड और हिंदपीढ़ी इलाके के मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. मदरसा इस्लामिया मरकज, उर्दू पब्लिक और गुरुनानक स्कूल में मतदाताओं की लंबी कतारे नजर आ रही हैं. इन दोनों जगहों पर मतदाताओं से बात करने पर उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है. इसीलिए सुबह ही हम लोग मतदान केंद्र पर आ गये. वोटिंग करने के बाद ही हमलोग दूसरे काम में जुटेंगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/891d4a7e-c243-47ba-8841-1dfa5e181638.jpeg"
alt="" width="1156" height="867" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/ef5ec836-5b42-4115-bbf2-9d3fbb01aace.jpeg"
alt="" width="1040" height="584" /> [wpse_comments_template]
कोतवाली डीएसपी कर रहे हैं बूथों का निरीक्षण
मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था में समस्या उत्पन्न ना हो और मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें, इसको लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए सुबह से ही अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग निर्भीक होकर मतदान करें, पुलिस उनके साथ है. कहा कि मेन रोड और हिंदपीढ़ी के अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग वोट देने के लिए पहुंचे हैं. वोट देने वाली महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है.alt="" width="1156" height="867" />
alt="" width="1040" height="584" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment