Search

 
 
 

रांचीः सरला बिरला स्कूल के छात्र अभिनम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र अभिनम ने डॉटएक्स चैंम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र अभिनम ने कैटरपिलर विंग्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा आयोजित ऑनलाइन डॉटएक्स चैम्पियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. उन्होंने तनाव के विभिन्न पहलुओं और उसके कारणों को उजागर करने वाला एक मजेदार वीडियो बनाने के लिए सीनियर वर्ग में सराहना पुरस्कार और 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने छात्र को उसके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी. विद्यालय की प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्र की उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना की और दूसरे बच्चों को भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें- IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-cricket-addiction-will-start-from-march-22-first-match-between-dhoni-and-kohlis-team/">IPL

2024: 22 मार्च से चढ़ेगी क्रिकेट की खुमारी, धोनी और कोहली की टीम के बीच पहला मुकाबला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही