Search

 
 
 

रांची: JEE Mains में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, आदित्य का AIR रैंक 26

 
Ranchi: जेईई मेंस में डीपीएस रांची ने शानदार प्रदर्शन किया. इसमें 2 छात्रों ने एआईआर 50 के अंतर्गत रैंक प्राप्त किए. इसमें आदित्य प्रकाश ने एआईआर 26 हासिल किया. विकास कुमार ओझा ने एआईआर 45 प्राप्त किया. वहीं 5 छात्रों ने एआईआर 1000 के अंतर्गत रैंक प्राप्त किये. इसके अलावा 200 से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस 2022 के लिए क्वालिफाई कर लिया. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-rjd-agrees-on-nitishs-change-congress-said-we-will-welcome-stir-in-bjp-till-delhi/">बिहार

: नीतीश के पालाबदल पर राजद राजी, कांग्रेस बोली- हम स्वागत करेंगे, भाजपा में दिल्ली तक हलचल
बताया जाता है कि डीपीएस के विद्यार्थियों ने अपने टैलेंट के बल पर जेईई मेंस में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की. इसमें आदित्य प्रकाश एआईआर 26 रैंक के साथ टॉपर बने. इसके अलावा इसमें विकास कुमार ओझा (एआईआर 45), शीर्ष सेन (एआईआर 300), सूर्यांश सृजन (एआईआर 398) और समृद्धि सहाय (एआईआर 995) के नाम शामिल हैं. इस कामयाबी पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी. इसे भी पढ़ें- वेंकैया">https://lagatar.in/venkaiah-naidus-farewell-modi-said-you-always-worked-for-the-youth-guided/">वेंकैया

नायडू की विदाई, बोले मोदी- आपने हमेशा युवाओं के लिए काम किया, मार्गदर्शन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही