Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः राज्य स्तरीय सम्मेलन में सरला बिरला स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के छात्रों ने जमशेदपुर में सीबीएसई द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. राज्य भर से 42 स्कूलों ने इसमें भाग लिया. जिसमें सरला बिरला स्कूल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा 10वीं के मो. अम्मार अहमद और कक्षा 11वीं के अभिषेक कुमार आयुष और विद्यालय के शिक्षक सुजीत कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल के लिए एक और उपलब्धि हासिल की. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने विद्यालय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की सराहना की. प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों के प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना की. साथ ही छात्रों को अपने कौशल को सुधारने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें- एक">https://lagatar.in/one-person-one-post-congress-office-bearers-who-have-got-a-place-in-the-board-corporation-will-be-free/">एक

व्यक्ति-एक पद : बोर्ड-निगम में जगह पा चुके कांग्रेस पदधारी होंगे पद मुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही