Search

 
 
 

रांची : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी, पांच गिरफ्तार

 
1200 किलो जावा महुआ व 197 लीटर शराब जब्त
Ranchi : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया. कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गाड़ीखाना, चुटिया थाना क्षेत्र सिरमटोली, नामकुम थाना क्षेत्र स्थित सामलौंग और एयरपोर्ट थाना स्थित हेथू में छापेमारी की गई. इस दौरान 1200 किलो जावा महुआ, 197 लीटर शराब, एक स्कूटी बरामद किया गया. साथ ही टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जबकि दो व्यक्ति भागने में सफल रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/65-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

डीसी ने अभियान चलाने का दिया है निर्देश

राजस्व में वृद्धि के लिए थाना प्रभारी अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इसे लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने एसएसपी, सदर और बुंडू एसडीओ को निर्देश जारी किया था. जारी निर्देश में कहा गया था कि उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग राज्य सरकार के राजस्व का स्रोत है. राजस्व की दृष्टि से रांची एक महत्वपूर्ण जिला है, जिसका वार्षिक राजस्व 428 करोड़ सुनिश्चित है. इसके मद्देनजर रांची जिले में उत्पाद विभाग के पास उत्पाद बल और संसाधन की कमी है. रांची जिले में कुल 45 थाने हैं. इसलिए अपने स्तर से थाना प्रभारी और सीओ द्वारा खुदरा उत्पाद दुकानों में बिक्री बढ़ाने के लिए अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जाये. साथ ही जेएसबीसीएल द्वारा संचालित खुदरा दुकानों में मिलावटी, अवैध या एमआरपी की शिकायत प्राप्त होने पर नियम अनुसार कार्रवाई हो.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-tbz-the-original-reduced-making-charges-on-gold-and-diamond-jewelery/">रांची

: टीबीजेड दी ओरिजिनल ने सोने और हीरे के आभूषणों पर घटाया मेकिंग चार्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही