Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : अनगड़ा में उत्पाद विभाग की रेड, अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

Ranchi: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग की टीम ने माशू मझराटोली बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री (प्लास्टिक बोतल के नकली शराब को ब्रांडेड शराब की बोतलों में बोतलबंद करना) का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान राम कुमार शर्मा के मकान के अंदर और मकान के दरवाजे पर करकट के कमरे से 840 प्लास्टिक बोतल में विदेशी शराब और 225 R/S ब्रांड शराब की बोतलें ज़ब्त की गई. घटनास्थल से मकान मालिक राम कुमार शर्मा दूर से छापेमारी दल को आता देख फरार होने में सफल हो गया. उत्पाद विभाग ने घटना स्थल से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के लेबल, ढक्कन, खाली बोतल और 714 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस,">https://lagatar.in/congress-jmm-traitors-sonia-giving-protection-to-infiltrators-shivraj-singh-chouhan/">कांग्रेस,

जेएमएम देशद्रोही, घुसपैठियों को दे रही संरक्षण सोनियाः शिवराज सिंह चौहान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही