Search

 
 
 

रांची : सेल में कार्यपालक निदेशक वेद प्रकाश ने किया झंडोत्तोलन

 
Ranchi :  सेल की रांची इकाई में 78वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय भावना और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यपालक निदेशक (एसडीटीडी) वेद प्रकाश ने कार्यपालक निदेशक (आरडीसीआईएस) संदीप कुमार की उपस्थिति में तिरंगा फहराया. मौके पर सेल रांची इकाई के मुख्य महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे. वेद प्रकाश ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण के लिए सेल में डिजिटल परिवर्तन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया. वहीं संदीप कुमार ने शोधकर्ताओं को राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान के लिए अपने प्रयासों में अथक बनने के लिए प्रोत्साहित किया. सभी वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया.

इन जगहों पर भी फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

वहीं एमटीआई में महाप्रबंधक प्रभारी (एसीएडी) अतनु मुखर्जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. जबकि सेल द्वारा वित्तपोषित बाल शिक्षा केंद्र स्कूल में इस्पात महिला समाज की अध्यक्ष सुमिता कर ने झंडोत्तोलन किया. वहीं सेल एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ में संजय सुमन और संस्थापक सदस्य प्रेमा तिर्की ने ध्वजारोहण किया. इसके अलावा सेल सीएसआर वित्त प्रदत्त महात्मा गांधी विद्यालय हटिया में मुख्य महाप्रबंधक ए.के.मिस्त्री ने झंडा फहराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही