Search

 
 
 

रांची : व्यय अनुश्रवण पर्यवेक्षक ने लोस चुनाव को लेकर की बैठक, जारी किये दिशा-निर्देश

 
Ranchi :  समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में व्यय अनुश्रवण पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बैठक की. इस बैठक में रांची लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान व्यय अनुश्रवण से संबंधित चर्चा की गयी. व्यय पर्यवेक्षक ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों से अब तक की गयी कार्रवाई सहित आगामी कार्य योजना से संबंधित जानकारी ली. साथ ही सभी पदाधिकारियों को व्यय पर्यवेक्षकों से संबंधित जारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया. वहीं डीडीसी दिनेश कुमार यादव ने वहां उपस्थित पराधिकारियों को व्यय अनुश्रवण से संबंधित जानकारी दी. इस दौरान बैठक में रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, व्यय अनुश्रवण कोषांग प्रभारी सज्जन पांडेय व कृष्णा प्रसाद, कॉल सेंटर प्रभारी सूचित कुमार, MCMC कोषांग पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, सहायक निर्वाची पदाधिकरी कांके मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

व्यय पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश

1. व्यय पर्यवेक्षक ने सभी सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यशील निगरानी दलों का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें. इन दलों का स्थान परिवर्तन हो, इसे भी सुनिश्चित करने को कहा गया. सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र के सभी उड़न दस्ते, वीडियो निगरानी दल सहित स्थैतिक निगरानी दल के साथ समन्वय स्थापित करें. उनसे दैनिक रिपोर्ट प्राप्त कर उपलब्ध करायें. सभी दलों उम्मीदवारो की सभा, रैलियों पर नजर रखना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया, 2. वीडियो और अवलोकन दल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि उपलब्ध करायी गयी सीडी का अवलोकन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाये, ताकि किसी रैली, सभा में किया गया व्यय का आकलन किया जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही