Search

 
 
 

रांची : अधिवक्ता से मांगी गयी दस लाख रुपये की रंगदारी

शैलेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को करीब 11:30 बजे उनके दोस्त सन्नी कुमार पाठक के मोबाइल पर पतरा गोंदा डैम साइड के रहने वाले सौरभ सिंह का धमकी भरा कॉल आया.
 

 Ranchi : अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. उन्हें धमकी दी गयी है कि अगर बुधवार तक पैसे नहीं दिये गये तो अंजाम बुरा होगा. इसको लेकर शैलेश कुमार सिंह ने गोंदा थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

 

शैलेश कुमार सिंह का घर गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड मंदिर कोठी के पास है.  उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को करीब 11:30 बजे उनके दोस्त सन्नी कुमार पाठक के मोबाइल पर पतरा गोंदा डैम साइड के रहने वाले सौरभ सिंह का धमकी भरा कॉल आया.

 

सौरभ सिंह ने सन्नी और शैलेश सिंह को कल तक 10 लाख रुपये अपने भाई शिवम सिंह तक पहुंचाने का हुक्म दिया. रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसने कहा कि तुम्हारा दोस्त राजेश मुंडा तो मेरे गोली मारने से बच गया था, लेकिन तुम लोग नहीं बच पाओगे.

 

 जानकारी के अनुसार, सौरभ सिंह के खिलाफ जदयू रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार राय ने भी गोंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अखिलेश कुमार राय का आरोप है कि सौरभ ने उनसे हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी न देने और पुलिस के पास जाने पर तीन दिन के भीतर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही