Search

 
 
 

रांची एक्सट्रीम बार DJ हत्याकांड : अनुसंधान में कमियां मिलने पर HC असंतुष्ट , SSP तलब

Ranchi : DJ संचालक हत्याकांड मामले में अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा सुनाई थी. साथ ही उनपर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. इन सभी को गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था. जिन लोगों को सजा सुनाई गई थी, उसमें अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल थे.
 
हाईकोर्ट
  • अभिषेक सिंह समेत 10 दोषियों को मिली थी 9-9 साल की सजा
  • 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा था

Ranchi : रांची के कडरू स्थित एक्सट्रीम बार के DJ संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में अभिषेक सिंह समेत 10 सजायाफ्ता की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सभी ने निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को चुनौती दी है. मामले में कोर्ट ने प्रारंभिक अनुसंधान में कमियां मिलने पर असंतुष्टि जताई और रांची एसएसपी को 4 नवंबर को तलब किया. कोर्ट में यह भी जानना चाहा कि अनुसंधान सही ढंग से नहीं करने वाले अनुसंधान अधिकारी के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई हुई है या नहीं. कुछ साक्ष्यों के नहीं रहने पर अदालत ने नाराजगी जताई.  

 

निचली अदालत ने 10 दोषियों को सुनाई थी सजा 

बता दें कि DJ हत्याकांड मामले में अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा सुनाई थी. साथ ही उनपर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. इन सभी को गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था. जिन लोगों को सजा सुनाई गई थी, उसमें अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल थे.  

 

क्या है मामला

दरअसल , मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने संदीप प्रमाणिक की 26 मई 2024 की देर रात एक्सट्रीम बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार, युवकों की बार के स्टाफ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई. हालांकि उस वक्त मामला सुलझ गया और सभी युवक वहां से चले गए. अभिषेक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट का बदला लेने का प्लान बनाया.

 

अभिषेक सिंह सेल सिटी स्थित अपने किराए के घर से राइफल निकालकर दोबारा बार पहुंचा और संदीप को गोली मार दी, जिससे उसकी  मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद अभिषेक पार्किंग से बार में कई राउंड फायरिंग की और कार से भाग निकला था. इसके दूसरे दिन अहले सुबह रांची SSP और सिटी DSP मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की थी.

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें  बार में हुए विवाद और गोली मारने का पूरा वीडियो कैद हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की और मामले के मुख्य आरोपी समेत 14 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही