Search

 
 
 

रांची: नेत्र चिकित्सक डॉ सुशांत सिन्हा सम्मानित

 
Ranchi: अमेरिका के मशहूर नेत्र चिकित्सक और सर्जन डॉ सुशांत सिन्हा को बरियातू स्थित झारखंड आई बैंक व रिसर्च सेंटर (बिहार आई बैंक ट्रस्ट द्वारा संचालित) में सम्मानित किया गया. उन्हें उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विजयवर्गीय ने डॉ सुशांत द्वारा की गई 2001 से मुफ्त सेवाओं के लिए उनकी सराहना कर साधुवाद दिया. साथ ही मुफ्त सर्जरी, चश्मा एवं दवा वितरण के बाद 48 मोतियाबिंद मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना. उन्होंने कहा कि धरती पर चिकित्सक भगवान के रूप में होते हैं. भगवान का नाम बाद में पहले डॉक्टर याद आता है. डॉक्टरों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है. इतनी दूर से रांची आकर मुफ्त सेवा के लिए जितनी भी तारीफ की जाए कम है. इसे भी पढ़ें– योजना">https://lagatar.in/former-deputy-planning-commission-montek-singh-ahluwalia-said-old-pension-scheme-is-a-recipe-for-financial-bankruptcy/">योजना

आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा, पुरानी पेंशन योजना वित्तीय दिवालियापन की रेसिपी है
डॉ सिन्हा ने कहा कि स्वर्णलता सिन्हा के पुण्य स्मृति में उनके द्वारा की गई निशुल्क सेवाओं का एक ही लक्ष्य है कि हर गरीब इसका लाभ उठा सकें. डॉक्टर ने सभी लाभार्थियों को बताया कि किन-किन कारणों से आंखों की बीमारी हो सकती है. उसके क्या-क्या लक्षण होते हैं. इस दौरान लाभार्थियों ने कई प्रश्न भी किए. डॉ सिन्हा ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में आंखों की बीमारी बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है. इस दौरान रोहित ने कहा कि कॉर्पोरेट संगठनों को अपने सीएसआर फंड को प्राथमिकता देनी चाहिए और गांवों में आंखों की देखभाल और स्क्रीनिंग कैंप खोलने में अस्पतालों का समर्थन करना चाहिए. इस अवसर पर रोहित सिन्हा, रोशन, बृज भूषण पांडे, रविंद्र और माइकल सहित अस्पतालकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  19">https://lagatar.in/joint-committee-formed-to-amend-unnecessary-acts-of-19-ministries-mp-sanjay-seth-got-place/">19

मंत्रालयों के गैर जरूरी अधिनियमों में संशोधन के लिए बनी संयुक्त समिति, सांसद संजय सेठ को म‍िली जगह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही