Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सदर अस्पताल में फेको विधि से आंख का ऑपरेशन शुरू

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में अब फेको विधि से आंखों का ऑपरेशन हो सकेगा. सदर के आई डिपार्टमेंट में फेको विधि से ऑपरेशन के लिए एसआईसीएस मशीन लगाई गई है. सदर अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि एक महीने पहले मशीन इंस्टाल की गई थी. इससे अब सर्जरी की जा रही है. इस मशिन के आने से मरीजों की आंखों का इलाज एक छोटा सा चीरा लगाकर हो जाएगा. इसमें मरीज को न तो दर्द होता है और न ही टांका लगाने की जरूरत पड़ती है. बुधवार को डॉ प्रतिश प्रणय ने ग्लूकोमा से ग्रसित एक बुजुर्ग महिला की सर्जरी फेके विधि से की थी. सदर में इस विधि से सर्जरी निशुल्क की गई है. जबकि इस ऑपरेशन के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में लाखों रुपये का खर्च आता है. बता दें कि सदर अस्पताल में आंखों की सर्जरी हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार किया जाएगा. मरीज आंखों का टेस्ट कराकर सर्जरी करा सकते हैं. छुट्टी के दिन होने पर सर्जरी नहीं की जाएगी. सर्जरी के लिए सदर में दो डॉक्टर और उनकी पूरी टीम लगी हुई है. डॉ वत्सल लाल और प्रतिश प्रणय अलग-अलग दिन मरीजों की सर्जरी कर रहे हैं. बताया जाता है कि मरीजों के इलाज के बाद उन्हें फॉलोअप के लिए अब राजधानी की दौड़ नहीं लगानी होगी. फॉलोअप के लिए हर ब्लॉक में बने विजन सेंटर पर इंतजाम किए जा रहे हैं. जहां पर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर और आप्थैल्मिक असिस्टेंट उनकी जांच कर सलाह देंगे. इस सुविधा के शुरू हो जाने से लोगों को बार-बार सदर हॉस्पिटल की दौड़ नहीं लगानी होगी. आपात स्थिति में उन्हें सदर हॉस्पिटल रांची भेजा जाएगा. अच्छे इलाज होने के कारण सदर के आई डिपार्टमेंट में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं रांची के अंतर्गत आने वाले 14 ब्लॉक में विजन सेंटर का संचालन किया जा रहा है. इन सेंटरों पर जांच कराने वाले मरीज भी रांची सदर हॉस्पिटल में रेफर किए जाते है. आई डिपार्टमेंट में नॉन कांटैक्ट टोनोमीटर, आटो विद कैरोटोमीटर, 3 एन 5 स्टेप स्लीट लैंप्स भी लगाए गए हैं. जिससे कि मरीजों के आंखों का बेहतर इलाज हो सके. इसे भी पढ़ें- लोकसभा">https://lagatar.in/will-contest-lok-sabha-elections-with-better-strategy-sarfaraz-ahmed/">लोकसभा

चुनाव में बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे : सरफराज अहमद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही