Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: राजधानी से फर्जी जज गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

Saurabh Suman Ranchi: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी जज को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जगन्नाथपुर से फर्जी जज की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार ठग अतुल शर्मा राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है. अतुल ने झारखंड हाई कोर्ट में क्लर्क की नौकरी देने के नाम पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों से लाखों की ठगी की है. अतुल शर्मा इससे पहले भी झारखंड के चाईबासा और जमशेदपुर से ठगी के मामलों में चार बार जेल जा चुका है. चाईबासा में अतुल को तांत्रिक के रूप में भी जाना जाता है. इस मामले में भी वह जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें-प्रतिभावान">https://lagatar.in/hemant-goverment-will-make-art-gallery-an-exercise-to-cherish-the-paintings-of-talented-painters/">प्रतिभावान

चित्रकारों की पेंटिग्स संजोने की कवायद, हेमंत सरकार बनाएगी आर्ट गैलरी

जानिए कैसे ठगना शुरू किया ?

अतुल शर्मा मूल रूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है. फिलहाल वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा में किराए के मकान पर रह रहा था. मकान मालिक से लेकर आसपास के रहने वाले सभी लोगों को उसने यह बताया था कि वह झारखंड हाई कोर्ट में एपीपी के पद पर है और जल्द ही सिविल कोर्ट में जज बनने वाला है. उसका चयन हो चुका है वह कोर्ट नंबर 7 में ज्वाइन करेगा. मोहल्ले में अपनी धाक जमाने के लिए अतुल शर्मा कोर्ट के ड्रेस में ही रहता था. इस दौरान उसने मोहल्ले में रहने वाले कई बेरोजगार युवकों को झांसा दिया कि वह हाई कोर्ट में नौकरी लगवा सकता है.

इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-three-pickpockets-arrested-in-the-guise-of-kanwariya/">देवघर

: कांवरियां के वेश में पॉकेटमार लालू समेत तीन गिरफ्तार

नौकरी नहीं लगी तो पुलिस से शिकायत

अतुल अपने आप को जज बता कर एक दर्जन युवाओं को अपने झांसे में ले चुका था. इस दौरान वह नौकरी के नाम पर पैसे भी वसूल रहा था. लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब पैसे देने वाले युवकों की नौकरी नहीं लगी तब उन्हें अतुल पर शक हुआ, इसके बाद अतुल को लेकर थाने में शिकायत की गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही