Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: फैम ने 10 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य किया निर्धारित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) की बैठक रविवार को संपन्न हुई. रांची प्रेस क्लब में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम गाड़िया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रदेश महासचिव दीपेश कुमार निराला ने संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने राज्य में व्यवसायियों के साथ हो रहे परेशानियों के बारे में बताया. संस्था के कार्यों से अवगत कराते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा तय की गई. वहीं इस मौके पर नव-मनोनीत एवं पूर्व में जुड़े सदस्यों को आई-कार्ड और सर्टिफिकेट दिया गया. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/laatehaar-chhechhaaree-paragana-sadasyon-ne-esadeepeeo-aavaas-ka-kiya-gheraav-60-5000-translation-results-latehar-chhechari-pargana-members-gherao-sdpo-residence/">लातेहार

: छेछारी परगना सदस्यों ने एसडीपीओ आवास का किया घेराव, गेट पर जड़ा ताला

पूर्व में गठित सभी कमेटियां भंग

इस मौके पर सदस्यों ने पूर्व निर्धारित एजेंडा पर चर्चा की. पूर्व में गठित सभी कमिटियों को भंग कर दिया गया और सितम्बर, 2022 से नए रूपरेखा के तहत कार्य करने की बात कही गई. आने वाले समय मे संगठन मजबूती के साथ साथ सरकार के सामने व्यापारियों की समस्याओं को रखेगा. प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार गाड़िया ने भविष्य में फैम में 10 हजार नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य प्राप्ति की बात कही. वहीं प्रदेश महासचिव दीपेश निराला ने संस्था के दो वर्षों के कार्यों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया. बोकारो के मनोज कुमार गोयल ने कहा कि जल्द संस्था का विस्तार झारखंड के अन्य जिलों में भी किया जाय. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-revealed-ravindra-mehta-a-reward-of-5-lakhs-said-prem-mishra-asked-the-naxalites-to-leave-chhakarbandha/">रांची:

5 लाख का इनामी रवींद्र मेहता का खुलासा, कहा- प्रेम मिश्रा ने नक्सली को छकरबंधा छोड़ने को कहा

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रीतम कुमार गाड़िया, महासचिव दीपेश कुमार निराला, बिनोद जैन बेगवानी, रमेश कुमार साहू, राजीव कुमार वर्मा, मनोज कुमार गोयल, पूनम प्रजापति, अमृतेश पाठक, शाहिद आलम, छेता रवानी, सत्येंद्र कुमार, सीए अर्पित रुंगटा नीरज कुमार ग्रोवर, अनुराग कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, अंकेश शुक्ला, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रमन शर्मा, कृष्ण दुबे, पवन कुमार, संजय कुमार सिंघी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही