Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : चर्चित बिल्डर अमित सरावगी को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम बेल, मनी लॉन्ड्रिंग में हैं आरोपी

Ranchi : झारखंड के चर्चित बिल्डर अमित सरावगी को झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की सुविधा मिली है. अमित सरावगी की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई. अमित की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अधिवक्ता ऋषभ कुमार ने पक्ष रखा. ED की ओर से अधिवक्ता अमित दास ने बहस की. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अमित सरावगी को एक-एक लाख रुपये के दो बेल बॉण्ड भरने की शर्त पर अग्रिम जमानत दे दी है. अदालत ने यह शर्त रखी है कि अमित सरवागी के जमानतदार इनकम टैक्स भरने वाले बनेंगे और उन्हें अपना पासपोर्ट भी निचली अदालत में जमा करना होगा. यह मामला 25 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का है. बता दें कि अमित सरावगी पर अलग-अलग बैंकों में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंक फ्रॉड का भी आरोप है. इसे भी पढ़ें -NIA">https://lagatar.in/big-action-by-nia-raids-on-17-locations-of-pfi-in-many-states-including-bihar-uttar-pradesh/">NIA

की बड़ी कार्रवाई, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में PFI के 17 ठिकानों पर छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही