Search

 
 
 

रांची :  कमल फार्मा में हर सप्ताह देशभर के प्रसिद्ध डॉक्टर करेंगे गंभीर बीमारियों का इलाज

 
Ranchi : झारखंड के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज व चिकित्सा सुझाव के लिए दूसरे राज्यों में नहीं भटकना पड़ेगा. रांची के लालपुर चौक स्थित कमल फार्मा में हर सप्ताह देशभर के प्रसिद्ध अस्पतालों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे. आगामी 16 सितंबर को बेंगलुरु के प्रसिद्ध मणिपाल हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद सिंह चड्ढा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेश जांच के लिए बैठेंगे. इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम झारखंड के एसोसिएट पार्टनर बजरंग वर्मा ने यह जानकारी दी.

दोनों डॉक्टर हर माह रांची आयेंगे

उन्होंने बताया कि देश-विदेश से मरीज डॉ अरविंद सिंह चड्ढा और डॉक्टर लोकेश से इलाज कराने आते हैं.  अब मरीजों को यह सुविधा रांची में ही उपलब्ध होगी. बताया कि दोनों डॉक्टर हर माह रांची आयेंगे. इसके अलावा हर सप्ताह अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ कमल फार्मा में मरीजों के इलाज के लिए बैठेंगे. जिन मरीजों को इलाज कराना है, वह कमल फार्मा में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. मरीज इस मोबाइल नंबर 7070 129132 पर भी कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही