Search

 
 
 

रांचीः सीसीएल से सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को दी गई विदाई

 
Ranchi: शनिवार को सीसीएल मुख्यालय रांची के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे 5 कर्मियों चंदेश्वर सिंह मुख्य प्रबंधक (एमएम) (क्रय), डॉ. सुनीता प्रसाद सीएमओ गांधीनगर अस्पताल, सुनील कुमार तिवारी मुख्य प्रबंधक, (सीपीआरएमएस एवं पेंशन), राम नरेश दास सब. इंजीनियर (ई एंड एम), टीए विभाग, सुशांत कुमार भट्टाचार्य वरीय ईसीजी तकनीशियन गांधीनगर अस्पताल को विदाई दी गई. सीसीएल की ओर से आयोजित सम्मान- सह - विदाई समारोह में मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) हरीश दुहान, विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) सतीश झा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं सेवा निवृत्त कर्मियों के परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे. बता दें की मार्च माह में सीसीएल मुख्यालय सहित पूरे सीसीएल से 62 कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. सीसीएल के सभी क्षेत्रों में विदाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य अतिथि हरीश दुहान ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवाकाल के सफल समापन पर बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के योगदान के फलस्वरूप कंपनी सफलता के मार्ग पर अग्रसर है. निश्चित रूप से आपके अनुभव की कमी हमें महसूस होगी. आप सब की मेहनत और सार्थक प्रयास से कंपनी नई ऊंचाई छू रही है. उन्होंने सेवानिवृत कर्मियों के जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यानुभवों पर एक शॉर्ट फिल्म (वीडियो क्लिप) प्रदर्शित की गई. इस वीडियो में कर्मियों ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के यादगार लम्हों को वीडियो के माध्यम से साझा किया. सभी 5 सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के प्रति शुभेच्छा प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी हमारे पूरे सेवा काल में जीवन का एक अभिन्न अंग रही है. सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कल्याण विभाग के विभागाध्यक्ष रेखा पांडेय ने किया. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dc-took-action-how-the-records-came-into-the-hands-of-aftab-in-the-city-area-will-be-investigated-dclr-ordered-to-investigate/">Lagatar

Impact : DC ने लिया एक्शन, शहर अंचल में आफ़ताब के हाथ में रिकॉर्ड कैसे आये, इसकी होगी जांच, DCLR को जांच का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही