Search

रांचीः साईं नाथ विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

Ranchi: शुक्रवार को साईं नाथ विवि  के कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा सिक्सथ सेमेस्टर के सीनियर विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के कुलपति- प्रो० (डॉ.) एसपी अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर इसका विधिवत आरंभ किया गया एवं कार्यक्रम की शुरूआत खास स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की गई. इस अवसर पर सर्वप्रथम कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष- प्रो. भावेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक- डॉ. निकिता ठाकुर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के डायरेक्टर- प्रो बीरेन्द्र गोस्वामी ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के कुलपति- प्रो. (डॉ.) एसपी अग्रवाल को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इसे पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-general-meeting-and-election-of-punjabi-hindu-fraternity-on-sunday/">रांचीः

पंजाबी हिन्दू बिरादरी की आम सभा और चुनाव रविवार को
प्रो० (डॉ) एसपी अग्रवाल ने सीनियर स्टूडेंट्स के लिए गए फेयरवेल पार्टी पर हर्ष व्यक्त किया. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी एक दिन उन्नति के शिखर तक जरूर पहुंचेंगे और साथ ही यह नसीहत भी दी कि जीवन में कामयाब होने पर अपने विश्वविद्यालय से हमेशा जुडे़ रहें. इसके बाद छात्र आयुश, इमरान, पवन किसन, सुधा, अमित एवं अन्य छात्रों ने डांस, सिंगिंग, रैप गीत, गिटार वादन जैसे रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर- मो. दानिश अंसारी,  नेहा कुमारी, रूपाली मिश्रा और आदित्य मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. विभागाध्यक्ष- प्रो. भावेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बडे़ भारी मन से हर वर्ष विद्यार्थियों की विदाई होती है. इस कारण विदाई के समय मन उदास भी होता है, परंतु भावी जीवन हेतु यह प्रक्रिया अपनानी ही होती है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-organizing-skill-awareness-workshop-emphasis-on-developing-skills/">लातेहार

: कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, हुनर विकसित करने पर जोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp