रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की चाकू से गोदकर हत्या
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की हत्या कर दी गयी है. यह घटना जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव की है, जहां रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत सिंह के पिता अशोक सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शनिवार को रिम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद गांव लेकर पहुंचे और शनिवार देर शाम पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया. बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद में हुई है. इस मामले में पुलिस ने छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी से पूछताछ चल रही है.
Leave a Comment